8 महीने के बच्चे का आहार चार्ट

8 महीने के बच्चे का आहार चार्ट

अब आपका बच्चा 8 महीने का हो गया हैं और वह घुटनों के बल चलकर पूरे घर में घूमना शुरू कर देता है और साथ में अपनी माँ को भी घूमाता हैं| चूँकि आपके बच्चे के कुछ दांत भी आ चुके होते हैं तो इसलिए आप उसका थोड़ा खाना बढ़ा सकती हैं और पिछले 2 महीने से वह कई प्रकार के फल, सब्जियाँ व आहार की प्यूरी का स्वाद ले चुका हैं तो अब आप अपने शिशु को ये फल, सब्जियाँ और आहार देना शुरू कर सकती हैं। तो आइयें जानते हैं आठ महीने के बच्चे का आहार चार्ट (Aahar Chart for 8 Month Baby) और उसे कब क्या-क्या देना चाहिए।

आप ये सब उसे अब दे सकती हैं (Food for 8 Month Olds kids in Hindi)

#1. फल (Frutits for 8 Month Kids)

  • केला
  • सेब
  • नाशपाती
  • आम
  • आड़ू
  • आलूबुखारा
  • खजूर
  • पपीता

ध्यान दे: इस बात का मुख्यतया ध्यान रखे कि उसे कोई खट्टा फल नही दे।

 

#2. सब्जियाँ (Vegetables for Eight Month Old Baby)

  • शकरकंद
  • गाजर
  • हरी बींस
  • चुकंदर
  • आलू
  • मटर
  • तुरई
  • पालक
  • राजमा

 

#3. अनाज

  • साबुत अनाज
  • चावल
  • रागी
  • सूजी या रवा
  • जौ
  • साबूदाना
  • बाजरा
  • ज्वार
  • ज़ई

#4. दाल

  • मूंग दाल
  • साबुत मूंग दाल

#5. दुग्ध उत्पाद

  • मक्खन
  • घी
  • सादा दही

ध्यान दे: इस बात का खासकर ध्यान रखे कि 1 वर्ष तक बच्चे को सिर्फ माँ का दूध या फार्मूला दूध ही दे।

इसे भी पढ़ें: बच्चों में दिमागी शक्ति बढ़ाने के 10 मुख्य आहार

 

कुछ महत्वपूर्ण बातें जो आपको आपके 8 महीने के बच्चों को खाना खिलाते वक्त याद रखनी हैं:

#1. बढ़ती उम्र के साथ बच्चा पूरे घर में भागदौड़ करता है और इस समय अपने बच्चे को खाना खिलाना माँ के लिए एक चुनौती बन जाती हैं| इसलिये आप घबराएं नहीं बल्कि इसके लिए तैयार रहें।

#2. आपको अपने बच्चे को अच्छे से समझाना होगा क्योंकि आप उन्हें खाना खिलाती हैं तो वह आपके हाथ पकड़ने की कोशिश करता हैं तब आप खुद बच्चे को उनके हाथ से आहार को छूने दे।

#3. चम्मच से खाना खिलाना एक बड़ा काम होता हैं और यह बच्चे को खाना खाने का दूसरा चढाव भी होता है जहां पर आप चम्मच की जगह अपने बच्चे को हाथ से खाना खिला सकती हैं।

#4. अगर आपका बच्चा अलग-अलग प्रकार का खाना खाता है जिससे अलग-अलग दो प्रकार के मिश्रण होते हैं तो वह फिंगर फ़ूड मांग रहा हैं।

#5. जब आपका बच्चा खाना पकड़ता हैं तो आप उसकी पसंद और नापसंद का पता लगा सकती हैं|

#6. खाना खिलाते समय अगर आपका बच्चा खाना गिरा दे या खराब कर दे तो उसके लिए पहले ही सतर्क रहें।

#7. बच्चे को खाना खिलाने की कोई समय पाबंदी नहीं है जब भी आपको लगे कि आपका बच्चा भूखा है तभी आप अपने शिशु को खाना खिला सकती हैं। वरना आप बच्चे का टाइम टेबल भी सेट कर सकती हैं।

 

बच्चे को खाना खिलाने का टाइम टेबल (Feeding Times for 8 Month Old Babies)

  • सुबह का नाश्ता: 9 बजे
  • दोपहर के स्नैक्स: 12 बजे
  • दोपहर का खाना: 1:30 बजे
  • शाम के स्नैक्स: 5 बजे
  • रात का खाना: 8 बजे

अगर इस बीच में आपका बच्चा भूखा भी हैं तो आप बच्चे को अपना दूध पिला सकती हैं। स्तनपान आपको बंद नहीं करना हैं। कम से कम दिन में एक बार दूध जरूर पिलाना हैं। सोते वक्त स्तनपान कराना सबसे अच्छा हैं परंतु हमेशा याद रखे कि एक भोजन एक बार में ही दें और 3 दिन तक इंतजार करें कि कहीं आप के शिशु को उस खाने से कोई एलर्जी तो नहीं हैं। तो आइयें अब एक नजर डालते हैं बच्चों के आहार चार्ट (Food Chart or Aahar Chart for 8 Month Baby) पर।

 

8 महीने के बच्चे का आहार चार्ट (Food Chart or Aahar Chart for 8 Month Baby in Hindi)

8 महीने के बच्चे का आहार चार्ट

8 महीने के बच्चे के लिए कुछ आहार (Recipes for 8 Month Old Kids in Hindi)

#1.ओट्स उपमा

8 महीने के बच्चे का आहार चार्ट

चित्र स्रोत: Flavouroma

सामग्री:

  • 1/2 कप मैशेड ओट्स
  • 1/2 कप ताजा टमाटर प्यूरी
  • 1 चम्मच घी
  • 1/2 कप पानी

विधि:

  • सबसे पहले ओट्स को पानी में थोड़ी देर के लिए भिगो दें।
  • एक प्रेशर कुकर लें अब उसमें भिगोए हुए ओट्स, टमाटर प्यूरी, घी और पानी मिलाए|
  • दो सिटी दिलाएं और तैयार हैं आपका ओट्स उपमा।

#2. केला पैन केक्स

8 महीने के बच्चे का आहार चार्ट

चित्र स्रोत: toddler tummies

सामग्री:

  • पका हुआ केला- 1
  • अंडा- 1
  • मक्खन- 1 चम्मच

विधि:

  • एक कटोरा लें व उसमें केले को मैश करें|
  • एक और कटोरा ले और उस में अंडे को तोड़े|
  • अब केला और अंडे को मिक्स करें।
  • एक कडाही लें और उसमें मक्खन डालें|
  • जब कड़ाही गरम हो जाए तो उसमें केले और अंडे के मिश्रण को डोसे की तरह से फैलाये, जब यह भूरा हो जाए गैस बंद कर दें।

#3. चुकंदर हलवा

8 महीने के बच्चे का आहार चार्ट

चित्र स्रोत: yummy tummy

सामग्री:

  • चुकंदर- 1
  • घी- 1 चम्मच
  • मेवे का पाउडर- 1 चम्मच
  • इलायची पाउडर- चुटकी भर
  • पानी- एक कप
  • घर का बना खजूर सिरप- 1 चम्मच

विधि:

  • चुकंदर को काट कर उसे मैश करके प्यूरी बना लें|
  • एक कडाही ले उसमें घी डाले, फिर उसमें फलों का पाउडर व इलायची पाउडर डालें।
  • इसे 5 मिनट गर्म होने दे|
  • अब इसमें चुकंदर प्यूरी डालकर 10 मिनट तक पकने दें|
  • जब इसमें अच्छी खुशबू आनी शुरू हो जाए तो गैस बंद कर दें|
  • अब इसमें खजूर सिरप को मिलाएं और तैयार हैं चुकंदर हलवा।

इसे भी पढ़ें: बच्चों को गाय का दूध देने के 10 फायदे

#4. गेहूं का दलिया

8 महीने के बच्चे का आहार चार्ट

चित्र स्रोत: The Noisy Kitchen

सामग्री:

  • दलिया- 2 चम्मच
  • पानी- डेढ़ कप
  • घी- 1 चम्मच

विधि:

  • एक कड़ाही लें व उसमें थोड़ा घी गर्म करें|
  • अब उसमें दलिया डालें और हल्का भूरा होने तक गर्म करें| (आंच को धीमा रखें)
  • अब इसमें पानी डाल दें।
  • अच्छे से पकने के बाद गैस बंद कर दें|
  • आप इसमें माँ का दूध या फार्मूला दूध भी डाल सकती हैं। इससे दलिया ज्यादा टेस्टी और पोषक बनेगा।

#5. रागी दलिया

8 महीने के बच्चे का आहार चार्ट

चित्र स्रोत: Yummy tummy

इसे भी पढ़ें: १० मुख्य आहार जो आपके बच्चे के शरीर में आयरन की कमी को पूरा करेंगे

सामग्री:

  • रागी- 1 चम्मच
  • पानी- 1 कप
  • खजूर प्यूरी- 1 चम्मच

रागी पाउडर बनाने की विधि:

  • सबसे पहले रागी को धोकर उसे पानी में सारी रात भिगोकर रख दें।
  • सुबह उसका पानी निकालकर धूप में सूखा दें|
  • एक कड़ाही लेकर उसमें सूखी हुई रागी डालें और धीमी आंच पर पूरा होने तक सेकें|
  • फिर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • भुनी हुई रागी को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें|
  • पाउडर बनाकर इसे एयरटाइट डिब्बे में बंद करके फ्रिज में रख दे|
  • जब भी इसको बनाना हो तो आप इसे तुरंत बना सकती हैं।


रागी दलिया बनाने कि विधि:

  • एक कड़ाही में पानी गर्म करें और उसमें रागी पाउडर डालें|
  • उसे तब तक उबालें जब तक यह मोटा ना हो जाए।
  • अब इसमें आप एक टेबल स्पून खजूर प्यूरी भी डाल सकती हैं।
  • मिठास के लिए इसमें आप थोड़ा गुड़ भी मिला सकती हैं।
  • आपका रागी दलिया तैयार हैं|

#6. सादा खिचड़ी

8 महीने के बच्चे का आहार चार्ट

चित्र स्रोत: Yummy Tummy

सामग्री:

  • चावल- 2/3 कप
  • मूंग दाल- 1/3 कप
  • घी- 1 छोटा चम्मच
  • हींग चुटकी भर

विधि:

  • सबसे पहले चावल और दाल को अच्छे से धो कर थोड़ी देर के लिए भिगो दें।
  • उसके बाद प्रेशर कुकर में चावल, दाल और हींग डालकर और दो कप पानी डाल दे|
  • अब कुकर का ढक्कन बंद कर दें और तीन से चार सिटी दिलाएं।
  • जब भाप खत्म हो जाए तब इसमें घी डालकर खिचड़ी को अच्छे से मिलाएं| इसको बगैर दांत के भी आराम से खा सकते हैं।

#7. घर का बना हुआ सेरेलक

एक और रेसिपी हैं जो आप अपने बच्चे को खिला सकती हैं, वह हैं घर का बना सेरेलक| यह सभी आहारों में से सबसे ज्यादा पौष्टिक आहार हैं जो आपके बच्चे को बहुत सारे पोषक तत्व प्रदान करता हैं।

घर के बने सेरेलक की विधि जानने के लिए यहाँ क्लिक करे|

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null