बच्चो के साथ खेलने के लिए 10 आसान दिमागी खेल

बच्चो के साथ खेलने के लिए 10 आसान दिमागी खेल

बच्चे का सबसे ज्यादा लगाव अपनी मां के साथ होता है और वह अपनी मां से रोज कुछ ना कुछ नया भी सीखता है। इसलिए यह बहुत जरूरी होता है कि आप अपने बच्चों के साथ खेले और कुछ समय उनके साथ बिताए। खेल खेलने से बच्चे का शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा होता है और उनका मानसिक विकास भी तेज होता है।

साथ ही उनके साथ खेलने से आप दोनों के बीच आपसी प्रेम भी बढ़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे खेल बताने जा रहे हैं जो बच्चों को बहुत पसंद आते हैं और उनके दिमाग के लिए अच्छे हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही खेलों के बारे में।

बच्चों के साथ खेले जाने वाले दिमागी खेल (Brain Boosting Games for Kids in Hindi)

#1. शतरंज

यह एक बहुत ही दिमागी खेल है व इसे बच्चों की दिमागी शक्ति बहुत तेज होती है। शतरंज का खेल काले और सफेद 64 छोटे-छोटे वर्गों में बिछा होता है व इसे 16-16 मुहरों के साथ दो लोग आपस में खेलते हैं। हर एक खिलाड़ी का मकसद होता है कि वह विरोधी के राजा को शह और मात दे सके। बच्चो को यह पूरी तरह समझ नही आयेगा लेकिन आप इसे धीरे-धीरे करके अपने बच्चे को समझाइये। यह उनके दिमागी विकास के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण हैं।

शतरंज खरीदने के लिए यहां क्लिक करे।

#2. टिक टैक टो

इसको कांटा जीरो भी कहते हैं। यह सबसे आसान और सस्ता खेल है क्योंकि इससे आपको बस एक पेंसिल व कागज चाहिए। इसे भी दो लोग खेल सकते हैं। तस्वीर में दिखाए गए तरीके से कागज में दो सीधी व दो खड़ी रेखाएं खींच ले। इससे बने खानों में एक खिलाड़ी क्रॉस बनाता है तो दूसरे को जीरो लिखना होता है जो सबसे पहले सीधे, तिरछे या खड़े स्थानों को भर लेता हैं उसकी जीत होती है।

 

#3. किचन सेट

छोटे बच्चों को चाहे लड़का हो या लड़की, आपको उनके बीच में खेल में फर्क नही करना चाहिए। इसलिए छोटे बच्चों को सब तरह के खिलौने जरूर लाकर दे। किचन सेट के माध्यम से छोटे बच्चे सामान उठाने, बैलेंस करने और एक दूसरे बर्तन में उड़ेलने का काम आसानी से सीख लेते हैं। आप इसे और रोचक बनाने के लिए अपनी बनाई डिश को बच्चों के इन बर्तनों में परोस सकती हैं जिससे उन्हें और मजा आएगा।

किचन सेट खरीदने के लिए यहां क्लिक करे।

#4. रंग बिरंगी क्ले

रंग बिरंगी क्ले को अलग-अलग तरह के आकार में ढालना बच्चों को अच्छा लगता है। इसे आप अपने बच्चों को देकर उन्हें कुछ भी बनाने को कहे। इससे भी उनकी दिमागी शक्ति बहुत विकसित होगी और बच्चे घंटों तक इस खेल में बिताएंगे।

क्ले खरीदने के लिए यहां क्लिक करे।

 

#5. बिल्डिंग ब्लॉक्स

इस खेल में कई तरह के ब्लॉक्स आते हैं जिनको जोड़कर अलग-अलग प्रकार की चीज़े बनाई जा सकती हैं जिससे आपका बच्चा अपनी पसंद के अनुसार तरह-तरह की चीज़े बना सकता हैं। इससे आपके बच्चे में रचनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा।

बिल्डिंग ब्लॉक्स खरीदने के लिए यहां क्लिक करे।

#6. पजल गेम

आप इसमें किसी जानवर, पक्षी, फूल या कोई और आकृति के शेप ले ले और फिर उन्हें उल्टा-पुल्टा करके अपने बच्चों को जोड़ने के लिए कहे। जब बच्चा इन्हें जोड़ देगा तो आप उससे उसका नाम पूछे। इसमें बच्चों को बहुत मजा भी आएगा और इस गतिविधि में उनका दिमाग भी तेज होगा।

पजल गेम खरीदने के लिए यहां क्लिक करे।

#7. लुकन छुपाई

बच्चो के साथ खेलने के लिए 10 आसान दिमागी खेल

छोटे बच्चों को यह खेल बहुत पसंद आता है। ज्यादातर बच्चे इस खेल को खेलना पसंद करते हैं। आप अपने बच्चों के साथ यह खेल खेल सकती हैं। इसमें आप छुप जाओ और अपने बच्चों को खुद को ढूंढने के लिए कहो या फिर अपने बच्चे को बोलो कि वह कहीं छुप जाए और आवाज ना करें और आप उसे ढूंढेगी। इससे बच्चा मानसिक तौर से मजबूत होता है।

#8. मैं कौन हूं

बच्चो के साथ खेलने के लिए 10 आसान दिमागी खेल

इसमें अपने बच्चे को आस-पड़ोस के 4-5 बच्चों के साथ मिलकर खेल खिलाएं। आप सब बच्चों को इकट्ठा करके किसी एक बच्चे को किसी भी एक मशहूर व्यक्ति की भूमिका अदा करने को कहे जैसे कि कोई ऐतिहासिक व्यक्ति या एक्टर।

इसमें बच्चा उसका कोई डायलोग, डांस या कोई और संबंधित चीज़ करेगा व दूसरे बच्चों को उसका नाम बताना होगा कि वह शख्स कौन है। जब बच्चे उसको पहचान ले तब आप उस व्यक्ति के बारे में बच्चों को बताएं। इससे बच्चे उनके बारे में और अच्छे से जानेंगे।

#9. बिंगो

बच्चो के साथ खेलने के लिए 10 आसान दिमागी खेल

सबसे पहले 4 से 5 कागजो में 5/5 के 25 छोटे-छोटे वर्ग बना ले। फिर उस 25 डिब्बो में किसी भी तरह 25 तक गिनती को उलटे-पुल्टे क्रम में लिख दे। अब हर बच्चे को 1-1 कागज व पेंसिल दे दे।

अब आप कोई भी 1 से 25 तक के नंबर बोलते जाए और उसे सभी बच्चे मिलकर काटते जाए। जिसकी सबसे पहले सीधी, तिरछी या खड़ी पंक्ति कट गई वह जीत जाता है। इससे बच्चा सबके साथ खेलना भी सीखता है।

#10. लूडो

बच्चो के साथ खेलने के लिए 10 आसान दिमागी खेल

यह भी एक बहुत अच्छा खेल हैं जिसमे आप अपने बच्चे को नंबर के खेल को बड़े स्वरूप में समझा सकती हैं। इससे आपके बच्चे में अंकगणित के बारे में और अच्छी समझ आएगी। इसके साथ ही विभिन्न गोटियो को एक साथ लेकर चलना व नंबर का खेल खेलने से उनके दिमाग में भी समझ बढ़ेगी।

लूडो खरीदने के लिए यहां क्लिक करे।

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने। यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे।

null

null